गाज़ीपुर: दहेज की बलि चढ़ी नगमा? संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकती मिली विवाहिता की लाश, पति समेत 9 पर दहेज हत्या का केस दर्ज
गाजीपुर के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर कुसुम गांव में नगमा खातून नाम की महिला की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में पंखे से दुपट्टे के फंदे से लटकती हुई मिली। मायके पक्ष ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या बताया है और पति समेत 9 लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। मामला कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदपुर कुसुम गांव का है।