औरैया: ककोर स्थित पुलिस कार्यालय पर पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई, थाना प्रभारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने गुरुवार को दोपहर 2 बजे तक पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान प्राप्त शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के बाद पुलिस अधीक्षक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के सभी थाना प्रभारियों से संवाद किया। उन्होंने