रानीगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में अवैध शराब निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने व्यापक अभियान चलाया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अर्धनिर्मित शराब बनाने में प्रयुक्त जावा महुआ बरामद किया।