झांसी: बीड़ी न मिलने से परेशान हंसारी निवासी अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Jhansi, Jhansi | Apr 6, 2024 झांसी में प्रेमनगर थानान्तर्गत हंसारी में रहने वाले करीब 55 वर्षीय संतोष कुमार पुत्र जगन प्रसाद कबाड़े का काम करते थे। उसके बेटे बॉबी के अनुसार वह शराब भी पीते थे और बीड़ी भी। कुछ महीनो पहले उन्हें पैरालाइसिस हो गया था। जिसका इलाज चल रहा है। इलाज चलने के कारण डॉक्टर ने उन्हें बीड़ी और शराब पीने से मना कर दिया था। जिस कारण उन्हें बीड़ी, शराब नही पीने देते थे।