इटावा: परशुपुरा के पास अनियंत्रित ऑटो ने पिकअप में पीछे से मारी टक्कर, ऑटो चालक समेत 2 लोग घायल
Etawah, Etawah | Mar 22, 2024 बकेवर थाना क्षेत्र के लखना के रहने वाले शनि पुत्र मुन्ना लाल शुक्रवार सुबह ऑटो से सब्जी लेकर वापस लौट रहे थे, तभी नेशनल हाईवे पर परशुपुरा के समीप ऑटो अनियंत्रित हो कर हाईवे पर खड़ी पिकअप से टकरा गया। घटना में ऑटो चालक जहीर खान व शनि घायल हो गए, दोनों घायलों को परिजनों ने चिकित्सालय पहुँचाया। डॉक्टर ने शनि को सैफई रैफर कर पुलिस को घटना की जानकारी दी।