फूलपुुर: दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, नकदी व औजार बरामद
दुकान में चोरी के मामले में दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 4,980 रुपये तथा घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड और बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी अनुज भारतीय और अभिषेक मिश्रा उर्फ सतीश मिश्रा घुड़दौली गांव के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार दोनों ने मई माह में एक दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए चोरी की थी। शुक्रवार शाम 04 बजे मिली जानकारी।