जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर के वार्ड क्रमांक 14 में युवक के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने बताया कि फरयादी सूरज चौधरी पिता गरीबा चौधरी उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 14 जयसिंहनगर ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया कि उसके साथ आपसी रंजिश में कमलेश चौधरी और अखिलेश चौधरी ने गाली गलौच देकर मारपीट किया है।