राजगढ़: राजगढ़ के वार्ड 39 में टूटी पाइपलाइन और जलभराव से हाहाकार, घरों में पहुंच रहा गंदा पानी
Rajgarh, Churu | May 31, 2026 राजगढ़ के वार्ड 39 में शीतला बाजार से सिद्धमुख मोड़ जाने वाला मुख्य रास्ता इन दिनों नगरपालिका की लापरवाही का जीता-जागता उदाहरण बन गया है।पेयजल लाइन टूटने और बरसाती पानी की निकासी नहीं होने से मोहल्लेवासियों का जीना दूभर हो गया है।राजेश चौधरी, लक्ष्मीनारायण, सुभाष, सुरेंद्र, प्रेम, भूपसिंह, सोनू, राहुल, मनीष, रवि व रामचंद्र ने बताया कि लोग इस समस्या से दुखीहै