लंबे इंतजार के बाद जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने मंगलवार को जिले के अधिकांश थाना प्रभारी को इधर-उधर कर दिया. जारी सूची के अनुसार 22 सर्किल इंस्पेक्टर और 15 सब इंस्पेक्टर्स को बदल गया है. कोतवाली चित्तौड़गढ़ में तुलसीराम और सदर थाना प्रभारी के तौर पर प्रेम सिंह को लगाया गया. चंदेरिया पुलिस थाने की कमान मोतीराम सारण संभालेंगे.