हाथरस: घर के अंदर संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव, पुलिस ने सूचना पर पहुंचकर जिला अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
जनपद हाथरस की सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला रतिया में एक युवक चारग पुत्र रनवीर का घर के अंदर संदिग्ध परिस्थिति में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। घटना के बारे में इलाका पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है।