गोड्डा: बस स्टैंड में बेसुध पड़े वृद्ध को समाजसेवी ने पहुंचाया अस्पताल, घरवालों को दी सूचना
Godda, Godda | Feb 8, 2026 रविवार की दोपहर गोड्डा बस स्टैंड में एक वृद्ध व्यक्ति बेसुध गिरा हुआ था। काफी देर तक वो पड़ा रहा। इसकी जानकारी जब समाजसेवी मो. इदरिश उर्फ चट्टान को हुई तब उसने उसे टोटो से सदर अस्पताल पहुँचाया जहाँ इलाज चल रहा है। होश आने के बाद उसके घरवालों को सूचना दिया गया। वृद्ध व्यक्ति का नाम भोला भगत है जो पोड़ैयाहाट के रहने वाले है।