सोहागपुर: छतबई स्थित यूआईटी आरजीपीवी में यूआईटी उत्सव 2026 का शुभारंभ, खेल व संस्कृति से छात्रों में उत्साह
छतबई में स्थित यूआईटी आरजीपीवी में यूआईटी उत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों के जरिए विद्यार्थियों में रचनात्मकता और प्रतिभा विकास को प्रोत्साहन मिला। मुख्य अतिथि नवीन श्रीवास्तव व डॉ पंकज शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।