देहरादून: सोशल मीडिया पोस्ट पर विवादित कमेंट से बवाल, भीड़ ने किया हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
देहरादून मे इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट पर गलत कमेंट डालने पर शुरू हुए विवाद के चलते पटेलनगर कोतवाली की बाजार चौकी के बाहर एकत्र हुए बड़ी संख्या में लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी।धीरे-धीरे प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ती गई और उन्होंने जाम लगाकर उपद्रव मचाने का प्रयास किया। पुलिस ने पहले उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने और उपद्रव मचाने लगे।