बदनोर: मान तलाई पर जल संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन, विधायक ने लगाया पीपल का पौधा
Badnor, Ajmer | May 27, 2026
राज्य सरकार के “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” के तहत बदनोर में मान तलाई पर उपखंड स्तरीय कार्यक्रम हुआ। आयोजन ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने किया। मुख्य अतिथि विधायक जब्बर सिंह सांखला ने राजीविका महिलाओं की कलश यात्रा के बाद सरोवर और पीपल वृक्ष का पूजन किया।