सिमरी: लाल सिंह के डेरा गांव में नाव पलटने से लापता बच्ची का सुराग नहीं, गोताखोरों की टीमें जुटीं
Simri, Buxar | Apr 2, 2026 सिमरी प्रखंड के दियारा क्षेत्र स्थित लाल सिंह के डेरा गांव में मंगलवार की सुबह पलटी नाव के बाद लापता बच्ची का 48 घंटे भी सुराग नहीं मिल सका है। लापता बच्ची की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। हादसे में उपयोग हुई डेंगी नाव भी लापता थी। वह बरामद हो गई लेकिन बच्ची का अभी सुराग नहीं मिल सका है। हादसे से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।