सुल्तानपुर: भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बनाए गये संदीप मिश्र,भाजपाइयों में खुशी
सुलतानपुर के भाजपा जिला अध्यक्ष डा.आर.ए. वर्मा और किसान मोर्चा के अध्यक्ष अरुण जायसवाल ने शीर्ष नेतृत्व की सहमति के बाद किसान मोर्चा के जिले की टीम का गठन किया है।जिसमें भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि संदीप मिश्र को किसान मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाया है।संदीप मिश्र को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं व उनके समर्थकों ने उनको बधाई दी है