सुल्तानपुर: शहर के शास्त्री नगर स्थित तालाब पर नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे कार्य को रुकवाने DM ऑफिस पहुंचा युवक
दादुपुर के महजितपुर निवासी दिनेश यादव ने बताया कि गाटा संख्या 551 उनके पिता हरिदास को ज़मीदार द्वारा पट्टा दिया गया था, जिस पर वो काबिज-दाखिल है। पिता की मृत्यु हो जाने के बाद भी उनका कब्जा उक्त भूमि पर बरकरार है। भूमि पर उनके पिता व नगरपालिका के मध्य फैजाबाद कमिश्नरी में एक वाद भी चल रहा है। जिसमें 10 अप्रैल की तारीख नियत है, लेकिन अब पालिका उक्त भूमि पर काम कर रहा है।