पलामू में पेट्रोल की कथित किल्लत की अफवाहों और घबराहट में की जाने वाली अधिक खरीदारी को देखते हुए कई पंप संचालकों द्वारा वाहनों के लिए ईंधन की सीमा तय कर दी गयी है। बाइक में 200, जबकि कार में एक हजार का पेट्रोल देने का निर्णय लिया गया है। इसे लेकर मेदिनीनगर के कई पंपो में पोस्टर लगाये गये हैं।