रतलाम नगर: राष्ट्रपति पदक से सम्मानित हुए ASP राकेश खाखा; बिलपांक TI अयुब खान को मिला वीरता पुरस्कार, रतलाम पुलिस ने दी बधाई
भोपाल में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में शुक्रवार 15 अगस्त को रतलाम के दो पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सम्मानित किया। एएसपी राकेश खाखा को राष्ट्रपति पुलिस मेधावी सेवा पदक 2025 और बिलपांक थाना प्रभारी अयुब खान को राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार दिया गया। दोनों अधिकारियों की उपलब्धि पर रतलाम पुलिस ने उन्हें बधाई दी।