सरधना: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर।बाइक सवार युवक की मौके पर मौत। लावड़ मार्ग पर हुई घटना
दौराला थाना क्षेत्र के लावड़ मार्ग पर बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान 21 वर्षीय रितिक निवासी कंकरखेड़ा के रूप में की इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा जांच में जुट गई है