सरधना: गंदे नाले की भूमि पर दबंगों ने किया कब्जा। गांव की गलियों में भर रहा गंदा पानी। गांव खनोदा का मामला
दौराला थाना क्षेत्र के खनोदा गांव में निर्माणाधीन गंदे पानी के नाले की भूमि पर दबंगों ने कब्जा कर लिया।जिस कारण गांव की गलियों में गंदा पानी भर गया। नाला निर्माण के लिए ग्रामीण काफी दिन से तहसील अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे। ग्रामीण ने फिर एक बार एसडीएम से कार्रवाई की मांग की है