सरधना: वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। तीन वर्षों से चल रहा था वांछित आरोपी फरार। खिर्वा जलालपुर का मामला
सरधना पुलिस ने तीन साल से फरार चल रहे गांव खिर्वा जलालपुर निवासी वांछित आरोपी को मुखबिर की सूचना पर उसी के घर से गिरफ्तार कर लिया तथा आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया है।पुलिस ने बताया कि वांछित आरोपी पिछले तीन वर्षों से बिजली के एक मामले में वांछित चल रहा था। जिसको पुलिस तलाश कर रही थी। गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ करते हुए जेल भेज दिया