सरधना: 4 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा,भेजा जेल। मोहल्ला बैरुन सराय का मामला।
सरधना नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले में 60 वर्षीय व्यक्ति ने पड़ोस में खेल रही चार वर्षीय बच्ची को कपड़े के कारखाने में ले जाकर उसके साथ अश्लील हरकतें की तथा दुष्कर्म का प्रयास किया था। बच्ची की शिकायत पर परिजनों ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पोक्सो एक्ट में मुकदमा लिखते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा जेल भेजने के कार्रवाई की गई है।