बदायूं: उझानी में चोरों ने घर में घुसकर सोने-चांदी के लाखों रुपए के आभूषण और नकदी की चोरी की
Budaun, Budaun | Mar 31, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के मौहल्ला श्रीनारायणगंज पशु नखासा के रहने वाले देवेश पुत्र रनवीर ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि अज्ञात चोरों ने उसके घर में घुसकर फर्श में गडडे में रखी सोने चांदी के आभूषण समेत अलमारी से 50 हजार रुपए की नकदी चोरी कर ली । मंगलवार सुबह वह जागा तो सामान तितर बितर देख उसे चोरी का एहसास हुआ ।