किशनगंज: खटका रोड पर बाइक से टकराई कार, पलटने से चालक घायल हुआ
शुक्रवार सुबह 11 बजे मिली जानकारी समरानियां के खटका रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने खड़ी बाइक को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क किनारे वचन सहरिया की बाइक खड़ी थी, जिसे सामने से आ रही दयाल गुर्जर की कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई।