लक्ष्मीबाई कॉलेज: दिल्ली यूनिवर्सिटी की एक छात्रा पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है। पीड़िता उत्तर-पश्चिम दिल्ली स्थित लक्ष्मीबाई कॉलेज की छात्रा बताई जा रही है। घटना सुबह करीब 10 बजे की है जहां कॉलेज परिसर से कुछ ही दूरी पर पीड़िता पर एसिड फेंका गया।