महिदपुर: उज्जैन-आगर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो युवकों की मौत, 8 घायल
उज्जैन-आगर मार्ग पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। घोंसला के तराना फंटे के पास बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में शर्मा ट्रैवल्स की बस अनियंत्रित होकर पुलिया के पास खाई में उतर गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक बाइक सवार और बस में सवार सात यात्री घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, बस क्रमांक MP-70-P-0161 आगर से उज्जैन की ओर जा रही थी।