परिहार: मकसूदपुर में हुजूर शेरे बिहार के मजार पर पहुंचे मौलाना इरशाद नूरी,फातिहा पढ़कर मुल्क में अमन-चैन की मांगी दुआ
मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड स्थित मकसूदपुर में नमो सेना अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना इरशाद नूरी ने हुजूर शेरे बिहार के मजार पर पहुंचकर फातिहा पढ़ी। इस दौरान उन्होंने मजार पर चादरपोशी कर अकीदत के फूल पेश किए तथा मुल्क में अमन, भाईचारा और तरक्की के लिए दुआ मांगी। मौके पर उपस्थित लोगों से उन्होंने आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता बनाए रखने की अप