रामपुर: जनपद में 20 जून को स्वच्छता अभियान और 21 को मनाया जाएगा योग दिवस, डीएम ने वीसी से बैठक कर की समीक्षा
Rampur, Rampur | Jun 17, 2026 बुधवार को दोपहर तीन बजे जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की। उन्होंने आगामी 20 जून को पूरे जनपद के सार्वजनिक स्थलों, अमृत सरोवरों और पार्कों में वृहद स्वच्छता अभियान चलाकर इसे जन आंदोलन बनाने की अपील की। इसके साथ ही, 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के