सिकंदरा: अमराहट में भाकियू टिकैत गुट की महापंचायत में पहुंचे सपा सांसद, पानी और बिजली समस्या को लेकर अधिकारियों पर जताई नाराजगी
सिकंदरा तहसील क्षेत्र के अमराहट गांव में मंगलवार को करीब 11 बजे भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) की महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत की अध्यक्षता हुकुम सिंह यादव ने की। कार्यक्रम में इटावा लोकसभा सांसद जितेंद्र दोहरे मुख्य रूप से शामिल हुए। महापंचायत में किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को सांसद के सामने रखा। किसानों की समस्याएं सुनने के बाद सांसद जितें