राहे: नगड़ी सीओ द्वारा युवक से बदसलूकी करने का मामला, पूर्व CM बाबूलाल मरांडी ने सीएम से की CO को बर्खास्त करने की मांग
Rahe, Ranchi | Jun 10, 2024 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची के नगड़ी अंचल में पदस्थापित अंचल अधिकारी राकेश कुमार श्रीवास्तव को बरखास्त करने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से आग्रह किया है कि सीओ राकेश श्रीवास्तव को बरखास्त कर वे राज्यवासियों को एक संदेश दें।