राहे: पुरानी रांची गोलीकांड को लेकर आदिवासी संगठनों ने कोतवाली थाना घेरा, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Rahe, Ranchi | Jun 6, 2024 पुरानी रांची में बीती रात हुए गोलीकांड के विरोध में विभिन्न आदिवासी संगठनों के लोगों ने आज गुरुवार को कोतवाली थाना का घेराव किया। इस दौरान आदिवासी संगठनों ने गोली चलाने वाले जमीन दलाल को जल्द से गिरफ्तार करने की मांग की। थाना घेरने आये लोगों ने कोतवाली थाना हाय-हाय, पैसा लेकर निर्दोष को गिरफ्तार करना बंद करो के नारा लगाये।