राहे: सिरांगो ग्राम में मण्डा पूजा का भव्य आयोजन, भोक्ताओं ने आकाश से उड़ाए आस्था के फूल
Rahe, Ranchi | Jun 8, 2024 सिरांगो ग्राम में मण्डा पूजा का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें 83 भोक्ताऔं ने आकाश से आस्था के फूल उड़ाए . इस आयोजन में मेले का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता सह केंद्रीय मण्डा पूजा समिति, झारखंड के संरक्षक स्वामी देवेंद्र प्रकाश, केंद्रीय अध्यक्ष राजकुमार महतो, महासचिव उदय पासवान, उपाध्यक्ष रणजीत राम मौके पर मौजूद थे।