राहे: हनुमान नगर झिरी में दुकान बंदकर घर जा रही महिला की चेन छीनी
Rahe, Ranchi | Jun 9, 2024 हनुमान नगर झिरी में दुकान बंदकर घर जा रही महिला सोनी देवी से बाइक सवार दो उचक्के चेन छीनकर फरार हो गए। घटना रविवार की शाम की है। वारदात के बाद पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर जब तक आसपास के लोग जुटते दोनों उचक्के आंखों से ओझल हो चुके थे। इस संबंध में पीड़िता ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।