शाहबाद: लू और तापघात से निपटने के लिए शाहाबाद सीएचसी तैयार, बीसीएमओ ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Shahbad, Baran | Apr 25, 2026 जानकारी शनिवार सुबह 11 बजे मिली क्षेत्र में बढ़ती गर्मी और लू (हीटवेव) के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में बीसीएमओ डॉ. श्रवण कुमार शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहाबाद का औचक निरीक्षण किया। डॉ. शर्मा ने वर्तमान में चल रहे लू और तापघात के प्रभाव से निपटने के लिए अस्पताल की पूर्व तैयारियों की समीक्षा की।