कोडरमा: बागीटांड़ के पास चावल से लदा ट्रक, चक्का खुलने से सड़क किनारे पलटा
कोडरमा थाना क्षेत्र के माइनिंग कॉलेज के समीप सोमवार की सुबह एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ट्रक दानापुर से चावल लोड कर बिहार से कोडरमा की तरफ आ रही थी। इसी दौरान घुमावदार सड़क के समीप ट्रक का एक चक्का खुलकर अलग हो गया। जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। जिसमें चालक बाल-बाल बचा।