अग्नि शमन विभाग द्वारा मॉक ड्रिल कार्यक्रम आयोजित।
#दलसिंहसराय,अग्नि सुरक्षा को लेकर छात्रों और शिक्षकों को जागरूक करने के उद्देश्य से सेंट स्टीफंस स्कूल दलसिंहसराय के परिसर में अग्नि शमन विभाग द्वारा मॉक ड्रिल कार्यक्रम आयोजित किया गया.आग से बचाव के व्यावहारिक तरीके सिखाए गए.आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित बाहर निकालने का अभ्यास भी कराया गया.शिक्षक शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया की आग लगने पर विभिन्न प्रकार के अग्नि शमन यंत्रों का उपयोग कैसे किया जाता है.मुख्य प्रबंध निदेशक जगदीश सिंह,अध्यक्ष निशांत राज, प्राचार्य डॉक्टर सुजाता जगदीश,पीआरओ ललित भूषण इंदू,एकेडमिक इंचार्ज पूनम कुमारी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिका एवं कर्मचारीगण इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित थे.