मिर्ज़ापुर: माघ पूर्णिमा पर लगभग 10 लाख श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया, गंगा स्नान के लिए लगा रहा तांता
माघ की पूर्णिमा पर मां विंध्यवासिनी का बुधवार की रात्रि 11 बजे तक 10 लाख के करीब श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। सुबह 5:00 बजे से ही मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा पक्का घाट, परशुराम घाट समेत सभी गंगा घाटों पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा। पुलिस प्रशासन व्यवस्था में जुटी रही।