मिर्ज़ापुर: मां विंध्यवासिनी का अब तक डेढ़ करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किया दर्शन-पूजन, जिला प्रशासन ने जारी किया आंकड़ा
डेढ़ करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने अब तक मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन कर लिया है। जिला प्रशासन द्वारा बुधवार की रात 8:00 बजे यह आंकड़ा जारी किया गया। जिला प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई की मिर्जापुर जनपद में 15 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं का आगमन हो चुका है। जिसमें से मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या डेढ़ करोड़ से अधिक रही।