दमोह: कोतवाली थाना मे दुष्कर्म की शिकायत लेकर पहुंची महिला, यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज
Damoh, Damoh | Jun 5, 2026 दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला ने यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र उर्फ जित्तू अहिरवार पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। महिला का कहना है कि आरोपी द्वारा लंबे समय से आपत्तिजनक फोटो वीडियो के जरिए दबाव बनाकर कई बार दुष्कर्म किया गया। शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। टीआई के मनीष कुमार ने जानकारी दी।