खलीलाबाद: कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम की अध्यक्षता में सैनिक बंधु की बैठक का आयोजन हुआ
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिला अधिकारी जयप्रकाश की अध्यक्षता में सैनिक बंधु की बैठक की गई। जहां अपर जिला अधिकारी ने पूर्व सैनिकों के कल्याण और उनकी समस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा की। पूर्व सैनिकों द्वारा उठाए गए मुद्दे को गंभीरता पूर्वक देखते हुए त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश। यह जानकारी सूचना विभाग ने गुरुवार सायं 5:00 दी।