हरसूद: जिला पंचायत उपाध्यक्ष का नया हरसूद छनेरा में अनेक स्थानों पर हुआ जोरदार स्वागत
जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह के पुत्र दिव्यदित्य शाह के जन्मदिवस के अवसर पर शनिवार को नया हरसूद छनेरा में अनेक स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। शनिवार शाम 6 बजे के लगभग अपने जन्म दिवस के अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष दिव्यदित्य शाह द्वारा नया हरसूद स्थित सिटी पार्क में 51 फलदार पौधों का रोपण किया गया।