अंबाह: जैन बगीची में पर्यूषण पर्व में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, फैंसी ड्रेस व टैलेंट शो में सजे रंग
Ambah, Morena | Sep 24, 2026 अंबाह। जैन बगीची में पर्यूषण पर्व के तहत गुरुवार शाम फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं टैलेंट शो आयोजित हुआ। बच्चों ने भगवान महावीर, तीर्थंकरों और जैन धर्म की शिक्षाओं से जुड़े स्वरूप प्रस्तुत किए। टैलेंट शो में नृत्य, गायन और अभिनय से प्रतिभा दिखाई। अभिभावकों व समाजजनों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।