गिरिडीह: झंडा मैदान के पास महान वैज्ञानिक डॉ. जगदीश चंद्र बोस की जयंती मनाई गई
महान वैज्ञानिक डॉ जगदीश चंद्र बोस की जयंती शनिवार शाम साढ़े 6 बजे झंडा मैदान के समीप श्रद्धा भाव से मनाई गई। यहां सर जेसी बोस मेमोरियल सोसाइटी की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू उपस्थित हुवे।