झांसी: झांसी में शादी के 3 साल बाद महिला की मौत, पति ने कहा- अचानक उल्टी होने के बाद बिगड़ी तबीयत, उपचार के दौरान हुई मौत
Jhansi, Jhansi | Jul 2, 2026 झांसी में शादी के 3 साल बाद रक्षा राजपूत की मौत हो गई। गुरुवार सुबह उसे उल्टी हुई। इसके 3 घंटे बाद दोबारा तबीयत बिगड़ गई। परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां पर इलाज के दौरान सुबह उसकी मौत हो गई। पति मंजीत ने कहा कि बीमारी से पत्नी की मौत हुई है। मजिस्ट्रेट ने पंचनामा भरकर शव को गुरुवार की दोपहर 2 बजे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। पुलिस जांच में जुटी।