खैर: पिता टेलर, मां ग्रहणी, बेटे ने कठिन परिश्रम कर नायब तहसीलदार पद पर चयन होकर खैर क्षेत्र में बढ़ाया मान
Khair, Aligarh | Mar 31, 2026 मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों में उड़ान होती है।" जी हां हम बात कर रहे हैं अलीगढ़ के खैर तहसील जहां खैर के गांव नायल निवासी 24 वर्षीय अरुण कुमार पुत्र सुरेश चंद ने पीसीएस 2024 परीक्षा में 207वीं रैंक प्राप्त कर नायब तहसीलदार के पद पर चयनित होकर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।