चूरू: सन्त निरंकारी आश्रम में करंट की चपेट में आए 56 वर्षीय व्यक्ति की बीकानेर में मौत, कोतवाली पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
Churu, Churu | Oct 18, 2026 चूरू के एनएच-52 पर राजगढ़ रोड स्थित संत निरंकारी मंडल आश्रम में 13 अक्टूबर को करंट की चपेट में आने से गंभीर घायल हुए 56 वर्षीय सेवादार की बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। कोतवाली थाना पुलिस ने रविवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस संबंध में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली थाने के एएसआई सुरेश