चूरू: एनएच 52 रामसरा के पास ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, सालासर जा रहे पिता-पुत्र घायल
Churu, Churu | Oct 16, 2024 चूरू के एनएच 52 गांव रामसरा के पास बुधवार देर शाम ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सालासर जा रहे पिता-पुत्र घायल हो गये। घायलों को होटल-ढाबा में मौजूद लोगों ने निजी वाहन से राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड पहुंचाया। सूचना के बाद सदर थाने के एएसआई गिरधारी लाल सैनी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई।