बहराइच: खैरा कोदही मार्ग पर इनामिया बदमाश की पुलिस से मुठभेड़ में पुलिस ने मारी गोली, एक घायल, दो फरार - एसपी ने दी जानकारी
बुधवार और गुरुवार कि दरमियानी देर रात में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक बाहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि बौण्डी थाना क्षेत्र के खैरा कोदही मार्ग पर एसओजी और पुलिस कि संयुक्त टीम के बीच इनामिया बदमाश से मुठभेड़ हो गयी। उन्होंने बताया कि इस घटना में गैंगेस्टर सहित दो दर्जन से अधिक मुक़दमे में वांछित 25 हज़ार के इनामिया बदमाश को मुठभेड़ में गोली लगी है।