झालरापाटन: डोंडा में मां नेत्र वाउचर योजना शिविर में विद्यार्थियों और महिलाओं को निशुल्क चश्मे वितरित, नेत्र जांच भी हुई
झालरापाटन स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोंडा में शनिवार दोपहर 3:00 बजे मां नेत्र वाउचर योजना एवं स्कूल स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ और जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. साजिद खान के नेतृत्व में यह शिविर संपन्न हुआ।